फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   काली नदी से मिली लाश नाजरीन की थी

काली नदी से मिली लाश नाजरीन की थी

Sat, 07 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
काली नदी से मिली लाश नाजरीन की थी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी से मिली लाश भंडूरा गांव के नाजरीन की थी। परिजनों ने मोर्चरी पर पहुंच कर उसकी पहचान की। युवती की हत्या करके शव को बोरी में बंद कर नदी में फेंका गया है। मृतका के परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार पर हत्या करने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को न्याजूपुरा के पास काली नदी में एक युवती की लाश मिली थी। जिसकी हत्या करके शव को बोरी में बंद कर फेंका गया था। इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या का अभियोग पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी शमशेर पुत्र शमशाद ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच कर मृतका की पहचान अपनी चचेरी बहन नाजरीन (22) पुत्री अलमुदीन के रुप में की। उसने पुलिस को बताया कि 24 मार्च से वह लापता था। वह दवाई लेने के लिए घर से निकली थी, मगर लौट कर नहीं आई। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि सिखेड़ा थाने पर युवती के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस जल्द युवती की हत्या का खुलासा करेंगे। उधर, परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार पर युवती की हत्या करने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed