{"_id":"5abbe1174f1c1bf8298b4659","slug":"71522262295-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइल नंबर-10 की संशोधित खबर-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइल नंबर-10 की संशोधित खबर-
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर में मिला शव खाईखेड़ा की सोनी का निकला
जानसठ/मोरना। बुधवार की सुबह जटवाड़ा गंगनहर में जिस किशोरी का शव मिला था। वह शव गांव खाईखेड़ा की रहने वाली 16 वर्षीय सोनी का निकला। शव की शनाख्त हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि सोनी ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किशोरी की मौत गंगनहर में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
जानसठ के छात्र समीर को जटवाड़ा की गंगनहर में तलाश करने के लिए पुलिस ने गोताखोर लगाए थे। बुधवार की सुबह गोताखोरों को गंगनहर में झाड़िय़ों में अटका हुआ 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला था। शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। उस वक्त शव की शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना ककरौली के इंस्पेक्टर डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि गंगनहर में जिस किशोरी का शव मिला था। वह शव क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी सेवाराम की 16 वर्षीय पुत्री सोनी का है। परिजनों ने शव की शनाख्त सोनी के रूप में कर ली गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव में पूछताछ के दौरान मृतका की बहन सीमा ने बताया कि मंगलवार की शाम को सोनी के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद उसने सोनी को थप्पड़ मार दिया था। रात में परिवार के सभी लोग सो गए थे। रात में किसी वक्त सोनी घर से निकलकर चली गई। सोनी के गायब होने का परिजनों को बुधवार की सुबह पता चला था। सुबह से ही परिजन सोनी को तलाश कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि गंगनहर में मिला शव सोनी का ही है। सोनी ने रात के समय घर से निकलकर गंगनहर में जाकर आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में भी सोनी की मौत पानी में डूबने से हुई है। इसके बावजूद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।