{"_id":"5a8b18de4f1c1b92268bb1df","slug":"71519065310-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस करने को लेकर हुई भिड़ंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस करने को लेकर हुई भिड़ंत
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस करने को लेकर हुई भिड़ंत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अमित विहार निवासी पारस ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी मौसी की लड़की की शादी में सुभाष नगर गया था। शादी में बज रहे डीजे पर मोहल्ले के ही दो युवक नाचने लगे। इसका विरोध करने पर उक्त युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला घायल हुई
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी फरजाना पत्नी शाकिर छत से गिरकर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।
मारपीट पर किया चालान
मुजफ्फरनगर। शहाबुद्दीपुर रोड निवासी रवि अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
वारंटियों को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने रामलीला टिल्ला निवासी गौरव के विरुद्ध अदालत ने मारपीट के मामले में वारंट जारी किया हुआ था। गौशाला निवासी राजेश के विरुद्ध अदालत से सिनेमा एक्ट के अंतर्गत वारंट जारी था। दोनों को पकड़कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस ने अदालत द्वारा आबकारी एक्ट में जारी वारंट पर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर भेजा है।
बाइक चोर पकड़ा
मुजफ्फरनगर। गांव कछौली निवासी जयपाल थाने पर तहरीर देकर बताया था कि केशव व कार्तिक ने उसकी बाइक चोरी की है। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी केशव को पकड़ा है। पूछताछ के बाद उसका चालान किया गया है।
बिजली चोरों पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम की टीम ने मोहल्ला लद्दावाला में विद्युत चोरी पकड़ी है। जेई ऋषिकांत गौड़ ने तहरीर देकर लद्दावाला के साजिद द्वारा विद्युत चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।