{"_id":"59aefc474f1c1b79078b4785","slug":"71504640071-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव हत्याकांड का आरोपी बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरव हत्याकांड का आरोपी बंदी
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव हत्याकांड का आरोपी बंदी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार गौरव मलिक हत्याकांड में नामजद हत्यारोपी सुमित पुत्र तिरसपाल निवासी पीनना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
पीनना निवासी ठेकेदार गौरव मलिक की 16 अगस्त को बुढ़ाना मोड़ पर उसके ऑफिस में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण ठेकेदारी का विवाद बताया गया था। मृतक के पिता की ओर से तीन के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो नामजद हत्यारोपी राहुल और मंजीत कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे, जिन्हें रिमांड पर लेकर पुलिस ने रायफल और तमंचा बरामद किया था। मंगलवार को पुलिस ने तीसरे हत्यारोपी सुमित को भी तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
रिक्शा चालक पर हमला
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के सामने रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर रहे पुरकाजी निवासी अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर किया है।
युवक को चाकू घोंपे
मुजफ्फरनगर। नशेड़ी युवकों ने एक युवक को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुरेंद्र ने बताया कि उसके घर के सामने शिव मंदिर है, जिसमें कुछ युवक नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं। आरोप है कि टोकने पर उक्त युवकों ने उसके पुत्र के साथ गालीगलौज करते हुए चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घायल को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।