{"_id":"5974f0864f1c1b205d8b47ea","slug":"71500835974-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों से घबराया रेलवे, टॉवर वैगन की निगरानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों से घबराया रेलवे, टॉवर वैगन की निगरानी
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉवर वैगन की निगरानी में चार सिपाही
मुजफ्फरनगर। बदमाशों से घबराए रेलवे प्रशासन ने टॉवर वैगन की चौकसी बढ़ा दी है। वैगन की सुरक्षा में चार सिपाही तैनात किए गए हैं। बदमाशों का तीन दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। आरपीएफ रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
रेलवे स्टेशन के बाहरी छोर पर यार्ड में टॉवर वैगन खड़ा है। जिसमें इंजीनियरों ने ओएचई वायर, ड्रोपर, जम्फर समेत अनेक सामान सुरक्षित रखा हुआ है। वैगन चारो ओर से लॉक है। बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने वैगन के ताले तोड़कर 50 मीटर ओएचई वायर, जम्फर-ड्रोपर चोरी कर लिए थे। एसपी सिटी ओमबीर सिंह के साथ मिलकर आरपीएफ ने डॉग स्क्वायड की मद्द से तार जानसठ ओवरब्रिज के नीचे से बरामद कर लिया। स्टेशन पर चोरी की वारदात से घबराए अधिकारियों ने टॉवर वैगन की सुरक्षा बढ़ा दी है। दो शिफ्टों में रात्रि के समय यार्ड में खड़े वैगन पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा में चार सिपाहियों की तैनात की गई है।
उधर, तीन दिन बीत जाने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं। फुटेज में भी ऐसा कोई क्लू हाथ नहीं आ सका है, जिससे बदमाशों तक पहुंचा जा सके। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है। चोरी की वारदात के बाद टॉवर वैगन की सुरक्षा में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन पर घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।