फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एलम-बिराल मार्ग पर राहगीरों से लूट

एलम-बिराल मार्ग पर राहगीरों से लूट

Sat, 24 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
एलम-बिराल मार्ग पर राहगीरों से लूट
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। एलम-बिराल मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात चार सशस्त्र बदमाशों ने राहगीरों से लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने राहगीरों को मार पीटकर घायल किया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने एलम से बिराल जा रहे गांव बिराल निवासी बाइक सवार कपिल, सतेंद्र और भूरु की बाइक लाठी मारकर गिरा दी। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए कपिल से चार हजार, मोबाइल, सतेंद्र और भूरु से करीब दो-दो हजार रुपये की नकदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तीनों के साथ जमकर पिटाई की। घटना की सूचना बिराल के ग्रामीणों को मिली तो पूर्व ग्राम प्रधान दीपक और सुशील कुमार कई ग्रामीणों के साथ घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देखकर बदमाश फरार हो गए। घटना की तहरीर कपिल ने पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि इस घटना के दो आरोपी हिरासत में लिए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed