{"_id":"5cdefdcbbdec22073706cb99","slug":"61558117835-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने खैर की लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वन विभाग ने खैर की लकड़ी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गंगा खादर शुकतीर्थ क्षेत्र के सोनाली नदी पर चोरों द्वारा ले जाई जा रही लाखों रुपयों की खैर की कीमती लकड़ी को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया जबकि मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। लकड़ी से लदी गाड़ी को शुक्रतीर्थ स्थित वन कार्यालय पर ले जाकर सीज कर दिया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर ने बताया कि वन्य जीव अभियारण हस्तिनापुर सेंचुरी क्षेत्र के भोकरहेड़ी व लक्सर मार्ग स्थित सोनाली नदी पुल के पास चोरों द्वारा लाखों रुपयों की खैर की लकड़ी काटकर छिपाए जाने की सूचना मिलने थी। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग सोनाली नदी पुल से होते हुए हाजीपुर वाले मार्ग से गए। कुछ देर बाद चार लोग पैदल उधर के रास्ते से जाते हुए दिखाई दिए। पेड़ों की आड़ में छिपे बैठे वन दरोगा रमेशचंद व सतेंद्र कुमार ने पैदल जा रहे लोगों का पीछा किया तो खैर की कीमती लकड़ी के छह लट्ठों को मैक्स पिकप गाड़ी में भरते हुए देखा। वन विभाग की टीम को देखकर लकड़ी चोर अपनी बाइक और गाड़ी को छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। वन दरोगा ने डायल 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। वन विभाग टीम ने गाड़ी और बाइक को सीज कर दिया है। टीम में खुर्शीद आलम, मोहनलाल, शबी हैदर, नत्थू सिंह आदि शामिल रहे।