फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कहीं बवाल न करा दे गोकशी

कहीं बवाल न करा दे गोकशी

Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
कहीं बवाल न करा दे गोकशी
देवबंद (सहारनपुर)। मुकद्दस रमजान का महीना चल रहा है और नगर एवं देहात क्षेत्र में लोग रोजे रखने के साथ ही इबादत करने में मशगूल हैं, लेकिन रहमतों और बरकतों वाले इस माह में गोकशी कभी भी क्षेत्र के अंदर बड़ा बवाल करा सकती है।
विज्ञापन

कई पुलिस चौकी क्षेत्रों में सेटिंग के चलते धड़ल्ले से गोवंशीय पशु का कटान किया जा रहा है। हिंदूवादी संगठन क्षेत्र में बढ़ रही गोकशी की घटनाओं को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं और चेतावनी भी दे रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके पुलिस साठगांठ के चलते चाह कर भी गोकशी पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रही है। बृहस्पतिवार को फुलास अकबरपुर के जंगल में गोकशी पकड़ी गई। एक माह पूर्व मोहल्ला बेरुन कोटला में एक मकान से 70 किलो गोमांस बरामद हुआ था। दो दिन पूर्व एक दुकान से करीब 40 किलो गोमांस बरामद हुआ था। इसके अलावा भी क्षेत्र के कई गांवों में गोकशी बड़े पैमाने पर की जा रही है। जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच रहा है और उनमें पुलिस के प्रति रोष पनपता जा रहा है। बजरंग दल नेता विकास त्यागी पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर पुलिस क्षेत्र में गोकशी पर पूर्णतया प्रतिबंध नहीं लगाती तो पुलिस और गोतस्करों के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सीओ अजेय शर्मा का कहना है कि पुलिस पर मिलीभगत कर गोकशी कराने का आरोप निराधार है। सभी चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में गोकशी करने वालों पर नजर रखे। कहीं भी गोकशी की सूचना मिले उसके बारे में तुरंत सूचित करते हुए छापेमारी करें। वहीं, बजरंग दल नेता एवं हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति के संयोजक विकास तथा सह संयोजक पंकज त्यागी ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से ही गोकशी का धंधा चल रहा है। समिति चुनाव के बाद क्षेत्र में अभियान चलाकर गोकशी करने वालों को सबक सिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने दो को जेल भेजा
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने शांतिभंग में एक व्यक्ति का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगली महनाज गांव निवासी शुभम के विरुद्ध कोतवाली में 363, 376 व 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज है। इस मामले में वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बरला छपार निवासी इसरार का पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed