फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तेवड़ा में जांच टीम के समक्ष ग्रामीणों में मारपीट

तेवड़ा में जांच टीम के समक्ष ग्रामीणों में मारपीट

Wed, 05 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
तेवड़ा में जांच टीम के समक्ष ग्रामीणों में मारपीट
जांच टीम के सामने ग्रामीणों में मारपीट
विज्ञापन

मोरना। डीएम के आदेश पर गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम के सामने ग्रामीणों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी भरतलाल गौड़ ने बताया कि गांव तेवड़ा के ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत पर वे ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता हरिओम शर्मा के साथ गांव तेवड़ा में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंचे थे। गांव में सड़क निर्माण की जांच करते समय ग्रामीणों में मारपीट हो गई। जिसके चलते उन्हें जांच के दौरान बीच से ही वापस लौटना पड़ा। गांव तेवड़ा में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए संबंधित विभागों में शिकायत की हुई है।




स्कूल में बच्चों को टीके लगाए
मोरना। ककरौली के पब्लिक स्कूल में बच्चों को रुबेला व खसरा के टीके लगाए गए। टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों को प्राणघातक बीमारियों के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक केपी सिंह और प्रधानाचार्या शैल कौशिक ने खसरा, रुबेला के बारे में जानकारी दी। इस दौरान धीरेंद्र राठी, अलका चौधरी, रश्मि चौधरी, सुनीता रानी, अनीता रानी, ऋतु, बेबी, अनीता शर्मा, रचना रहेजा, स्वाति कौशिक, वैशाली, रेखा पंडित, पिंकी, माही विश्वकर्मा, हर्ष शर्मा, नरेंद्र, प्रियंका, पूर्ति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed