फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रकों से सरिया चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

ट्रकों से सरिया चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Tue, 04 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों से सरिया चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने गैंग बना कर इंगट और सरिया चोरी करने वाले का गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की इंगट और अवैध असलाह बरामद किए हैं। चारों ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने सिविल लाइन थाने पर प्रेस वार्ता में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। बताया कि जिले में बदमाशों का गैंग सक्रिय था, जो ट्रकों से लोहे की इंगट और सरिया चोरी करता था। दो दिन पहले इस गिरोह ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र से भी एक ट्रक से इंगट चोरी की थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच पड़ताल की। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कपिल देव, तारीक वसीम व कांस्टेबल अरविंद ने एक सूचना के आधार पर इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 62 इंगट, एक तमंचा, चाकू व दो छुरी बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दानिश पुत्र असलम निवासी किदवईनगर, आस मौहम्मद पुत्र निसार निवासी भौजाहेड़ी पुरकाजी, आजम पुत्र रियासत निवासी भोजाहेड़ी और इदरीस उर्फ कक्कन पुत्र जीमल निवासी दक्षिणी चमारान पुरकाजी बताया। पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया कि वो काफी समय से ट्रकों से इंगट और सरिया चोरी करने में सक्रिय थे। पुलिस ने चारों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भोपा। बेलडा निवासी रिहाना ने बस चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि उसका बेटा ई-रिक्शा चलता है।गत सप्ताह इमरान गांव से रिक्शा लेकर चला, जिसमें छात्राओं सहित आधा दर्जन से भी अधिक लोग सवार थे। भोपा रजवाहे पुल पर रहकडा के स्कूल बस चालक सन्नी निवासी भोकरहेड़ी ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी और बस लेकर मोके से फरार हो गया। रिक्शा चालक इमरान व उसमे सवार छात्रा हिमांशी, रीना, विशाखा आदि घायल हो गये थे। पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed