{"_id":"5ba92d58867a557fee026b52","slug":"61537813848-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद से हुई लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सभासद से हुई लूट का खुलासा
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सभासद से हुई लूट का खुलासा
मुजफ्फरनगर। लद्दावाला में एक माह पूर्व भाजपा नेता व पूर्व सभासद से हुई लूट का खुलासा करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा चाकू व लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं।
शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता करते हुए सीओ सिटी हरीश भदौरिय़ा ने लूट की घटना के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि 24 अगस्त को रामलीला टिल्ला निवासी भाजपा नेता और पूर्व सभासद राजेश वर्मा से दो बदमाशों ने लद्दावाला में अंसारियान मस्जिद के पास आंखों में मिर्च डालकर बैग लूट लिया था। पीड़ित सुभाषनगर स्थित अपनी सराफ की दुकान से लौट रहा था। लुटे गए बैग में 20 हजार की नकदी और जेवरात थे। मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया था। सीओ सिटी ने बताया कि रविवार रात इंस्पेक्टर अनिल कपरवान और एसआई राकेश शर्मा ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों में मक़्क़ीनगर निवासी नासिर पुत्र सरताज और राशिद उर्फ राजू निवासी किदवईनगर शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक तमंचा चाकू और लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।