{"_id":"5ba68f1d867a557f565e527a","slug":"61537642269-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार शाम अचानक पुलिस लाइन पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने प्रतिसार निरीक्षण के कक्ष, पुलिस लाइन परिसर, बैरक, आवासीय परिसर का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इससे पहले एसएसपी को क्वार्टर गार्ड में सलामी दी गई, जिसके बाद उन्होंने दफ्तर, महिला कल्याण केंद्र, आपदा संबंधी उपकरणों, क्वार्टर गारद व अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। एसएसपी ने प्रतिसार निरीक्षक को सरकारी संपत्ति की देखभाल करने के साथ ही अभिलेखों को संभालकर रखने और सरकारी वाहनों की नियमित जांच आदि कराने के भी निर्देश दिए।
जय शिव ज्वैलर्स में चोरी का खुलासा करने की मांग
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। सराफा एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने शनिवार को एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिलकर शिकायती पत्र देते हुए उनसे भगतसिंह रोड पर घास मंडी चौराहे पर स्थित जय शिव ज्वैलर्स में विगत दिनों बुर्कानशीं महिलाओं द्वारा की गई 40 लाख की चोरी का खुलासा करने की मांग की। सराफा व्यापारियों का कहना था कि इससे पहले कटहरा मोचियान में भी मनोज सराफ की दुकान से दो बुर्कानर्शी महिलाओं ने सोने की ज्वैलरी का बॉक्स चोरी कर लिया था। उक्त वारदात का खुलासा हो पुलिस ने कर दिया, लेकिन बरामदगी नहीं हो पाई। अब फिर से इसी तरह की वारदात के होने से साफ है कि शहर में बुर्कानशीं महिलाओं का कोई गैंग सक्रिय है, जो लगातार सराफा कारोबारियों को निशाना बना रहा है। एसपी सिटी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, प्रदीप वर्मा, दिनेश कुमार, भोला शंकर व संजीव मोहन आदि शामिल थे।