{"_id":"5b9ffc1f867a557fe0598bb6","slug":"61537211423-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवईनगर गोली कांड में महिला समेत दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किदवईनगर गोली कांड में महिला समेत दो दबोचे
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किदवईनगर में अय्यूब को गोली मारने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला सहित दो को गिरफ्तार किया है। घटना की वजह अय्यूब द्वारा अपनी पत्नी और बहन के अनैतिक संबंधों का विरोध करना रहा।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि 13 सितंबर की रात किदवईनगर निवासी अय्यूब को गोली मार दी गई थी। वह मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। एसपी सिटी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस ने घायल अय्यूब की पत्नी रेशमा व उसके आशिक सुहेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अय्यूब की पत्नी रेशमा के सुहेल से और उसकी साली के परवेज नामक युवक से अनैतिक संबंध थे। अय्यूब इसका विरोध करता था। इसी रंजिश के तहत चारों ने साजिश रचते हुए अय्यूब की हत्या करने की योजना बनाई। 13 सितंबर को उसे गोली मार दी गई, लेकिन किस्मत से अय्यूब बच गया। रेशमा और उसके आशिक सुहेल को जेल भेज दिया गया है, जबकि हिना और परवेज अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
सात माह के मासूम को भी मिली मां की अय्याशी की सजा
मुजफ्फरनगर। अनैतिक संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पति अय्यूब की हत्या की साजिश रचने वाली रेशमा की करतूत की सजा उसके सात माह के मासूम को भी भुगतनी पड़ रही है। बच्चा छोटा होने के चलते अभी पूरी तरह मां पर निर्भर है, जिसके चलते उसे भी मां के साथ ही जेल भेज दिया गया है।