{"_id":"5b980fde867a557ec86b9bb3","slug":"61536692190-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस शराब माफियाओं पर करेगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस शराब माफियाओं पर करेगी कार्रवाई
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस शराब माफिया पर कसेगी नकेल
मोरना। गंगा खादर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही कच्ची शराब की भट्ठियों व अपमिश्रित जहरीली शराब के खुलेआम बिक्री का समाचार सुर्खियां बनने पर भोपा पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कहा कि गंगा खादर क्षेत्र में शराब माफिया पर नकेल कसी जाएगी। वहीं शराब की बिक्री को लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है।
भोपा क्षेत्र के पवित्र तीर्थ स्थल शुक्रताल स्थित गंगा किनारे चल रहे कच्ची शराब के कारोबार से आम नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हो रही कच्ची शराब को पीकर लोग उत्पात मचा कर झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं। शाम होते ही ग्रामीण अंचल की गांव की गलियों में आम व्यक्तियों का निकलना दूभर हो रहा है। शराबी महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। क्षेत्राधिकारी भोपा राम मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस शराब माफिया के विरुद्ध अभियान चलाने में जुट गई है। खादर क्षेत्र में दलदल और पानी होने के कारण अभी कुछ परेशानी आ रही है। शीघ्र ही शराब माफिया पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा, जिसके लिए टीम का गठन किया गया है।