{"_id":"5b92c6af867a557eab5abe85","slug":"61536345775-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों का चोरी करते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों का चोरी करते हुए वीडियो वायरल
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। पुलिसकर्मी ही चोरी करने लगे तो अपराधों पर काबू पाना चुनौती बन जाएगा। कुछ ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सामने आया है, जिसमें देर रात में गश्त करने वाले पुलिस कर्मी एक दुकान में चोरी करते दिखाई दे रहे है। कस्बे के मोहल्ला भारत टाकिज स्थित दुकान के इस वीडियो पर पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि शिकायत आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वायरल हुए विडियो में दो पुलिस कर्मी कस्बे के मोहल्ला भारत टाकिज चौक पर स्थित कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान पर बैठे है। इधर-उधर टहलने के बाद ये दोनों एक साथ आकर बैठ जाते है। एक पुलिस कर्मी तीन बार दुकान के जाली वाले दरवाजे में हाथ डालकर अंदर से नमकीन का पाउच, पोपकोन व कोल्ड डिंक्स आदि की बोलत निकालता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद दोनों चाव के साथ नमकीन आदि का आनंद लेते दिखाई देते है। करीब सात मिनट 42 सेंकेड की इस वीडियो के अंत में बाइक सवार दो अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुंचते है तो चारों बातें करने लगते है। यह वीडियो पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि चौराहे पर पुलिस की तैनाती के बाद भी दुकानों के अंदर से चोरी होती रहती है। चोरियों की शिकायत पुलिस को करने के बाद भी कोई परिणाम सामने नहीं आया। मोहल्ले वालों का कहना है कि चोरियों से परेशान किसी दुकानदार ने चोरों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। रात के अंधेरे में निर्जन स्थान में बैठकर यह विडियो बनाई गई है। चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ही दुकान से चोरी की तो वह हैरान रह गया। डर से पुलिस के अधिकारियों को शिकायत नहीं की गई। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने कहा कि ऐसी घटना के बारे में उन्हें कोई लिखित अथवा मौखिक सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।