फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता से मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास

विवाहिता से मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास

Sat, 14 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। रामपुरी लद्दावाला में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी अमीर हसन ने बताया कि उसने बेटी रूबी की शादी करीब दो साल पूर्व मोहल्ला लद्दावाला रामपुरी निवासी आसिफ से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता का शोषण करता आ रहा था। पीड़ित के अनुसार, तीन दिन पूर्व आरोपियों ने एक बार फिर से रूबी के साथ पहले तो मारपीट की। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने मायके में पिता को घटना की सूचना दी, जिस पर उन्होंने यहां आकर पीड़िता का मेडिकल कराते हुए आरोपी पति आसिफ के साथ ही चचिया ससुर शमशाद व नौशाद व रिश्तेदार युवक नूर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed