{"_id":"5b2bf9224f1c1b614d8b798c","slug":"61529608482-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर लाइसेंस का चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा
मुजफ्फरनगर। ड्रग्स विभाग की सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई के तहत शहर के शाहबुद्दीनुपर रोड पर बिना लाइसेंस काफी समय से चल रहे मेडिकल स्टोर का भंडाफोड़ किया। ड्रग्स विभाग ने मौके से करीब एक लाख कीमत की दवाइयां बरामद करते हुए आरोपी स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स विभाग द्वारा आरोपी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
जिला ड्रग्स इंस्पेक्टर जेबी सिंह व सहारनपुर ड्रग्स इंस्पेक्टर आरसी यादव ने बुधवार दोपहर के समय शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। विभागीय टीम ने जब मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर संचालक महमूदनगर निवासी एजाज पुत्र जरीफ से लाइसेंस तलब किया, तो पता चला कि उक्त मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के ही पिछले काफी समय से संचालित किया जा रहा था। इस पर विभागीय टीम ने मेडिकल स्टोर पर मौजूद सभी दवाओं को कब्जे में ले लिया, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये जताई जा रही है। इसके साथ ही आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक एजाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। विभागीय टीम के मुताबिक मेडिकल स्टोर से बरामद की गई दवाओं में कुछ डुुप्लीकेट भी हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही नशीली और शक्तिवर्द्र्धक दवाएं भी बरामद की गई हैं। ड्रग इंस्पेक्टर जेबी सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने वाले एजाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। वहीं, एसएसआई कोतवाली समयपाल सिंह अत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।