फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बस में सवार युवक ने परिचालक को पीटा

बस में सवार युवक ने परिचालक को पीटा

Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस में सवार युवक ने  परिचालक को पीटा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। सीट पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोडवेज बस के परिचालक के साथ मारपीट कर दी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। खतौली के ग्राम सकौती निवासी बस चालक और परिचालक खतौली डिपो की बस को लेकर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। रास्ते में सीट पर बैठने को लेकर परिचालक की बस में सवार युवक से कहासुनी हो गई। जिसने कस्बे में सूली वाला बाग के निकट बस रुकवाकर अपने तीन अन्य साथियों को बुलाकर परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सवारियों के विरोध करने पर युवक फरार हो गए। पुलिस ने परिचालक जितेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला जाटान निवासी इरफान का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले फरमान, उसकी पत्नी और पुत्र ने उसके घर में घुसकर उसके परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी पत्नी शकीला, पुत्रवधू शहनाज और पौत्री सितारा घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


प्रधान पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने ग्राम प्रधान पर अपनी बहन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक एवं उसकी बहन से मामले की जानकारी ली। ग्राम प्रधान के नहीं मिलने पर पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव निवासी एक होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दी कि गांव का एक युवक ग्राम प्रधान पर अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से मामले की जानकारी ली, जिसमें युवक ने ग्राम प्रधान पर उसकी बहन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आती है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed