{"_id":"59c565904f1c1b30688b5f5f","slug":"61506108816-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा पुलिस का छापा, आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा पुलिस का छापा, आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नोएडा पुलिस का हमलावर के घर दबिश
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नोएडा पुलिस ने व्यापारी की हत्या करने के प्रयास में नामजद आरोपी को पकड़ने के लिए उसके मकान पर दबिश दी। दबिश से पूर्व ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी के परिवार से महिला समेेत दो को पकड़ कर अपने साथ नोएडा ले गई।
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के पीछे आशु नाम का युवक रहता है। उसने कुछ दिन पूर्व नोएडा में अपने साथी के साथ मिलकर किसी व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। नोएडा पुलिस ने उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने ही आशु का नाम बताया था। पुलिस ने इस मामले में आशु को भी आरोपी बनाया है। शुक्रवार को नोएडा पुलिस आरोपी आशु को पकड़ने के लिए आई थी। नोएडा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के मकान पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी आशु पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। नोएडा पुलिस आरोपी के परिवार से महिला व एक युवक को पकड़ कर पूछताछ करने के लिए अपने साथ ले गई है।