{"_id":"59ac51ae4f1c1b6c6a8b4858","slug":"61504465326-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं समेत छह घायल
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दधेडू कलां में रास्ते के वास्ते हुआ पथराव
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दधेडू कलां में रविवार शाम रास्ते से गाड़ी निकालने को लेकर हुई कहासुनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। सरेराह हुए संघर्ष से गांव में दहशत पसर गई। घटना में दोनों पक्ष से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
दधेडू कलां गांव में शाम करीब सात बजे कय्यूम पक्ष के लोग गाड़ी लेकर गुजर रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने वहां से गाड़ी निकालने पर एतराज किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी शुरू हो गई। गाली गलौज के बाद मामला बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। मौके पर पथराव भी हुआ। सरेराह हुई घटना से अफरातफरी मच गई। काफी देर तक हुए संघर्ष से आसपास के लोग सहम गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने एक पक्ष से घायल गुल्लु पुत्र इकबाल, इरफान पुत्र यासीन एवं कय्यूम पक्ष से घायल भूरा पुत्र कय्यूम, कय्यूम पुत्र अब्दुल, सोनी पत्नी भूरे और शबाना पत्नी इरफान का मेडिकल कराने के लिए चट्ठी देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। दोनों पक्षों से फिलहाल कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।