फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेड़ी में गौवंश का सिर काट कर फेंका, लोगों में आक्रोश

खेड़ी में गौवंश का सिर काट कर फेंका, लोगों में आक्रोश

Wed, 02 Aug 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खेड़ी में गौवंश का सिर काट कर फेंका, लोगों में आक्रोश
खेड़ी में गोवंश का सिर काट कर फेंका
विज्ञापन

मीरापुर। गांव खेड़ी सराय में शरारती तत्वो ने एक गौवंश की हत्या कर उसका सिर गांव के निकट एक खाली प्लाट में फेंक कर गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की। लोगों ने भाईचारे कायम रखते हुए गांव में सौहार्द बनाए रखा। प्रधानपति ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खेड़ी सराय में कुछ हिंदू लोगों ने एक बछड़ा खुला छोड़ रखा था। यह बछड़ा पूरे गांव में घूमकर गौग्रास इत्यादि खाता रहता था। सोमवार की देर रात गांव के शरारती तत्वों ने इस बछडे़ की हत्या कर उसका सिर गांव के निकट एक खाली प्लाट में फेंक दिया। मंगलवार प्रात: गांव के कुछ युवकों ने बछडे़ के सिर को देखा, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते गांव में संदिग्ध युवकों के विरुद्ध रोष फैल गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान कल्पना शर्मा के पति मानवेंद्र शर्मा ने इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को घटना की सूचना दी। उधर, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और गोवंश के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग की। प्रधानपति तथा अन्य लोगों के सार्थक प्रयास से गोवंश के अवशेष को उठाकर दफना दिया गया। काफी देर पूछताछ के बाद पुलिस मौके से वापस लौटी। हिंदू युवा वाहिनी के जिलामंत्री पंडित दीपक कृष्णात्रेय ने भी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी नाम प्रकाश में आएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शाकिर हत्याकांड के दो आरोपी जेल भेजे
मीरापुर। गांव रसूलपुर गढ़ी के चर्चित शाकिर हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस हत्याकांड में वांछित तीन अभियुक्त अभी फरार हैं। गांव में एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ निकाह करने के मामले में तूल पकड़ा था। लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने लड़के के पिता शाकिर को कस्बे के मोहल्ला कमलियान से 10 जुलाई को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सैनी भट्टा तिराहे से दो आरोपी कारी जाहिद पुत्र इस्लाम व मोमीन पुत्र हनीफ को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्घालुओं ने म्हाड़ी पर निशान चढ़ाए
मीरापुर। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व पवित्र माड़ियों पर श्रद्धालुओं ने गोगा जहारवीर की स्मृति में प्रसाद व निशान चढ़ाए। कच्चा पक्का शिव मंदिर के निकट, भूम्मा रोड, भूमिया मंदिर पर बनी म्हाड़ियों पर दोपहर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा था। मान्यता है कि इस पर्व पर प्रसाद आदि चढ़ाने के बाद परिवार में सुख शांति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed