{"_id":"5cb76c03bdec22146555a570","slug":"51555524611-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्म पर चौकीदार को बंधक बनाकर मुर्गे चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फॉर्म पर चौकीदार को बंधक बनाकर मुर्गे चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार को बंधक बनाकर मुर्गे चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी जावेद का गांव मिमलाना के जंगल में मुर्गी फार्म है। जिस पर मोहल्ले का ही अहमद नामक व्यक्ति चौकीदार तैनात है। बीती रात गाड़ी लेकर पहुंचे बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर करीब ढाई लाख कीमत के मुर्गे चोरी कर लिए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर चौकीदार ने जावेद के घर पहुंचकर उसे घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
युवती के अपहरण में पूछताछ
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि विगत 28 जनवरी को उसकी बेटी का अपहरण हुआ था। इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। करीब ढाई माह बाद भी बेटी की बरामदगी नहीं होने पर पीड़ित महिला ने अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद बुधवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर युवती की बरामदगी की मांग की। एसआई बीर सिंह ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।