Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   He murdered the woman after she objected to his inappropriate behavior.

Delhi News: गलत हरकत का विरोध करने पर की थी महिला की हत्या

Sat, 14 Nov 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
He murdered the woman after she objected to his inappropriate behavior.
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान, गिरफ्तार
विज्ञापन



बुराड़ी में हुई थी वारदात, महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बुराड़ी में एक महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे से पहचान करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में सामने आया है कि गलत हरकत का विरोध करने पर आरोपी ने महिला की हत्या की थी। आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर की सुबह पुलिस को बुराड़ी के कमल विहार स्थित पंप हाउस के पास एक खाली प्लॉट में महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि रात में महिला को नशे की हालत में घूमते देखा था। बाद में वह सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ी थी। लोगों ने बताया कि महिला इस इलाके की रहने वाली नहीं थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में एक युवक को संदिग्ध हालात में घटनास्थल के पास देखा गया। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कमल विहार निवासी प्रमोद के रूप में हुई। शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात वह शराब के नशे में था। वहां से गुजरने के दौरान उसकी नजर महिला पर पड़ी। वह महिला को उठाकर पास के खाली प्लॉट में ले गया। वहां महिला को गलत तरीके से छूने लगा, जिसका महिला ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed