फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुखबिरी के शक में डॉक्टर की धुनाई

मुखबिरी के शक में डॉक्टर की धुनाई

Wed, 19 Dec 2018 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुखबिरी के शक में डॉक्टर की धुनाई
मुखबिरी के शक में डॉक्टर की धुनाई
विज्ञापन

भोपा। तिस्सा गांव में मुखबिरी के शक में कुछ महिलाओं ने डॉक्टर को सरेराह रोककर उसकी धुनाई कर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में समझौता करा दिया गया।
तिस्सा से ककरौली पुलिस ने सोमवार को एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मामले में ककरौली पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को भी पूछताछ के लिए उठाया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया था। उक्त मामले में दोनों युवकों के परिजन उन्हें उठाए जाने के पीछे उक्त डॉक्टर द्वारा ही पुलिस को मुखबिरी किए जाने का शक जता रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों युवकों के परिवारों की महिलाओं ने उक्त डॉक्टर को बीच राह में रोककर उस पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को बमुश्किल बचाया। बाद में गांव के मोअज्जिज लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन


छात्राओं को गर्म शॉल बांटे
भोपा। कासमपुरा के प्राइमरी स्कूल में समाजसेवी रामअवतार माहेश्वरी की पुण्यतिथि पर 129 छात्राओं को गर्म शॉल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सीओ राममोहन शर्मा ने समाजसेवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव, पीएनबी प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक कांति राठी, भाजपा नेता रामकुमार शर्मा, सुधीर प्रजापति, पंकज माहेश्वरी और विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed