फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उधार का तकादा करने पर मां-बेटी से बदसलूकी

उधार का तकादा करने पर मां-बेटी से बदसलूकी

Mon, 05 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
उधार का तकादा करने पर मां-बेटी से बदसलूकी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड की एक महिला ने उधार दिए गए पांच लाख रुपये नहीं लौटाने और तकादा करने पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए महिला सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देहरादून की देवलोक कॉलोनी निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके परिचित राहुल, कुबेरूद्दीन उर्फ करोड़ी, बिट्टू के खिलाफ भोपा थाने पर रिपोर्ट दर्ज है। करीब दो माह पूर्व ये लोग उसके पास पहुंचे और उक्त मुकदमे में फैसला होने का हवाला देते हुए पीड़ित को देने के लिए दो माह के लिए पांच लाख रुपये उधार मांगे। पीड़िता के अनुसार, निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी आरोपियों ने उसके रुपये नहीं लौटाए, जिस पर वह दो दिन पूर्व अपनी बेटी के साथ रुपयों का तकादा करने के लिए आरोपियों के पास आई थी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने वहां उसके साथ ही बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने मां-बेटी को बाल पकड़कर घसीटा ओर उनके कपड़े भी फाड़ डाले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed