फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ोरी के एक्टिवा समेत दबोचा युवक

ोरी के एक्टिवा समेत दबोचा युवक

Sat, 13 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ोरी के एक्टिवा समेत दबोचा युवक
चोरी की एक्टिवा समेत युवक को दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के एसआई योगेंद्र कुमार ने मंडी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध एक्टिवा सवार को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी के पास से बरामद एक्टिवा के कागजात नहीं मिले, जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसआई के अनुसार पकड़ा गया युवक मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव बड़कली निवासी शुभम है, जिसके पास से बरामद एक्टिवा जांच में चोरी का पाया गया, वहीं तलाशी लेने पर युवक के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद हुए। इस पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बाइक सवार को धुना
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नावल्टी चौक पर कार में पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। कार चालक द्वारा विरोध करने पर बाइक सवार ने रौब देते हुए गालीगलौज शुरू कर दी, जिससे गुस्साए कार चालक ने नीचे उतरकर बाइक सवार को थप्पड़ रसीद कर दिए। इसके बाद कार चालक तो वहां से चला गया, जबकि हकबकाया बाइक सवार सीधे शहर कोतवाली पहुंचा और वहां हंगामा करते हुए आरोपी कार सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा। बाद में थाने पहुंचे उसके परिचित समझा-बुझाकर शांत कर उसे घर ले गए।
विज्ञापन


तमंचे के साथ पकड़ा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रोहाना चौकी इंचार्ज एसआई विनय शर्मा ने चेकिंग के दौरान मलीरा अड्डे के पास से संदिग्ध हालात में खड़े युवक की तलाशी ली। एसआई के अनुसार, तलाशी में युवक के पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया। आरोपी मौहल्ला खालापार निवासी इसरार पुत्र इमरान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed