{"_id":"5bbf9be0bdec224ff06dba75","slug":"51539283936-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के एक्टिवा समेत तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के एक्टिवा समेत तीन दबोचे
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के एक्टिवा समेत तीन दबोचे
मुजफ्फरनगर। अंबा विहार से बुधवार को एक्टिवा स्कूटर चोरी हो गया, जिसकी डिग्गी में 39 हजार रुपये व अन्य सामान था। देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो किशोर उम्र के लड़कों समेत तीन को चोरी की उक्त एक्टिवा समेत मीनाक्षी चौक पर धर लिया। हालांकि उनके पास से डिग्गी में रखी नकदी बरामद नहीं की जा सकी।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि अंबा विहार से बुधवार को मोहम्मद रफी का एक्टिवा स्कूटर चोरी कर लिया गया था। स्कूटर की डिग्गी में 39 हजार की नकदी व अन्य सामान था। एसपी सिटी के अनुसार देर रात पुलिस ने मीनाक्षी चौक पर चेकिंग के दौरान मेरठ रोड की तरफ से आ रहे दो किशोर उम्र लड़कों के साथ ही किदवईनगर निवासी साजिद उर्फ छोटा पुत्र इरफान को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से अंबा विहार से चोरी एक्टिवा भी बरामद कर लिया गया। हालांकि एक्टिवा की डिग्गी में रखी नकदी उनके पास से नहीं मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने ही खालापार में विगत नौ अक्तूबर को कल्लो पत्नी नफीस के घर में हुई चोरी के मामले में किदवईनगर निवासी फईम पुत्र अनीस व उस्मान पुत्र भूरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर कल्लो के घर से चोरी जेवरात व अन्य सामान बरामद किया गया है। वहीं, आरोपियों ने पूछताछ में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई दो अन्य चोरियों का भी खुलासा किया है।