{"_id":"5b981015867a557ff129c18d","slug":"51536692245-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में मारपीट, एक आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में मारपीट, एक आरोपी जेल भेजा
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में हुई मारपीट
मोरना। भोपा के गांव इलाहाबास निवासी योगेंद्र पुत्र ओमपाल ने बताया कि सोमवार देर शाम वह अपने घर पर था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव चांदवीर पुत्र जयप्रकाश, अक्षय पुत्र चांदवीर और सचिन पुत्र नरेश गुर्जर निवासी गांव दरियाबाद आदि ने घर में घुसकर उनपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से उनपर प्रहार किये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चांदवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार अन्य नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।