{"_id":"5b5e13064f1c1b572f8b730e","slug":"51532891910-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैकिंग में चोरी की बाइक समेत दबोचे तीन युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैकिंग में चोरी की बाइक समेत दबोचे तीन युवक
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। काटका पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थाने के एसआई भंडूर चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह शनिवार देर रात काटका पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध बाइक पर आते तीन युवकों को रोककर उनसे बाइक के कागजात मांगे गए तो युवक बौखला गए। इस पर तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उनसे बरामद बाइक चोरी की पाई गई। एसआई रणवीर सिंह ने बताया कि बरामद की गई बाइक गांव दाहखेड़ी निवासी अरशद की है, जो तीन दिन पूर्व चोरी की गई थी। चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों अमन निवासी पुरा, सागर व मिलन निवासीगण बेहड़ा आस्सा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
तीन महिलाओं का शांतिभंग में चालान
मीरापुर। भुम्मा रोड नई बस्ती निवासी तीन महिलाएं रविवार सुबह किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर तीनों महिलाओं का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, कस्बे में किसी काम से आई कैथोड़ा की एक महिला के साथ भरे बाजार एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उस पर फब्तियां कस दीं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।