{"_id":"5b5621eb4f1c1b52748b67b7","slug":"51532371435-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बझेड़ी अंडरपास से हथियार सप्लायर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बझेड़ी अंडरपास से हथियार सप्लायर दबोचा
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बझेड़ी अंडरपास से हथियार सप्लायर दबोचा
मुजफ्फरनगर।
बझेड़ी अंडरपास से पुलिस ने हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल, मैगजीन, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के दो साथी पुलिस को देख फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार शाम सूचना के आधार पर बझेड़ी अंडरपास पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए रोका था। इस पर दो युवक तो पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पुलिस ने धर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी गांव शेरपुर निवासी अशरफ अली है, जबकि फरार युवकों की पहचान शेरपुर के ही बाबर व तारीफ के रूप में हुई है। पकड़े गए अशरफ अली के पास से एक .32 बोर की पिस्टल व मैगजीन और एक 12 बोर का तमंचा व नौ कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हथियार सप्लाई के धंधे से जुड़ा होना बताया है, जिससे पूछताछ के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी के फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है।
इनसेट
लुटेरे गिरोह की तलाश में थी पुलिस
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस कई दिन से शहर व आसपास क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे लुटेरों की तलाश में थी। इसी दौरान जब बझेड़ी अंडरपास के निकट तीन संदिग्ध युवकों के पहुंचने की सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया गया। हालांकि पकड़े गए व फरार आरोपी लुटेरे गिरोह से जुड़े नहीं पाए गए, लेकिन इस कवायद में एक हथियार सप्लायर गिरोह का भंडाफोड़ तो हो ही गया।