{"_id":"5b50e4f74f1c1b43748b5e83","slug":"51532028151-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग फरार दो युवतलियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग फरार दो युवतलियां बरामद
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी संग फरार दो युवतियां बरामद
तितावी। क्षेत्र से प्रेम प्रसंग के चलते फरार हुईं दो युवतियों को पुलिस ने बरामद करते हुए उनके प्रेमी युवकों को भी हिरासत में ले लिया है।
एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व गांव एक युवती झिंझाना के ऊन निवासी प्रेमी संग फरार हो गई थी। लड़की के पिता ने अंजुल के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। उधर, एक गांव से 14 जुलाई को युवक गांव के ही युवती को अपहरण कर ले गया था। लड़की के पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को तितावी पुलिस ने उक्त प्रेमी युगल को भी बरामद कर लिया। उनके भी कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही थी।
युवती को हत्या की धमकी देने का आरोपी दबोचा
तितावी। थाना क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी निवासी ग्रामीण ने बुधवार को तहरीर देते हुए शामली जनपद के गांव हाथी करौंदा निवासी राजीव उर्फ टीटू पर अपनी बेटी से शादी का दबाव बनाने व शादी नहीं करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को धमकी देने के आरोपी युवक को उसके घर से धर दबोचा। एसओ सूबे सिंह के अनुसार जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है, जिसमें लड़की के पिता द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया था। एसआई लालूखेड़ी विजयपाल अत्री ने बताया कि युवक-युवती कुछ समय पूर्व पंजाब के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे, जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। इसे लेकर राजीव के परिजनों ने दोनों की शादी करने का प्रस्ताव भी रखा था, जिसे लड़की के परिजनों ने नकार दिया था। एसआई के अनुसार इसी से खफा होकर राजीव लड़की के पिता पर शादी का दबाव बनाते हुए उन्हें हत्या की धमकी दे रहा था। पुलिस को गुमराह करने को लेकर एसओ सूबेसिंह ने लड़की के पिता को जमकर हड़काया, वहीं धमकी देने के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, मामले को लेकर दोनों पक्षों के मौअज्जिज लोग उनकी शादी कराने को लेकर भी प्रयासरत थे।