फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   झांसी रानी चौक पर पर्स चोरी करती महिला पकड़ी

झांसी रानी चौक पर पर्स चोरी करती महिला पकड़ी

Wed, 18 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
झांसी रानी चौक पर पर्स चोरी करती महिला पकड़ी
झांसी रानी चौक पर पर्स चोरी करती महिला पकड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के झांसी रानी चौक पर मंगलवार दोपहर महिला राहगीर का पर्स काटकर चोरी करती महिला को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बाद में आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन वह दरोगा के चंगुल से छूटकर रफूचक्कर हो गई।
शहर के झांसी रानी चौक पर मंगलवार दोपहर एक महिला परिजनों के साथ खरीदारी करने पहुंची थी। जब उक्त महिला सामान खरीद रही थी, तभी एक बुर्कानशीं वहां पहुंची और महिला के कंधे पर लटक रहे पर्स को ब्लेड से काटकर उसमें रखा सामान चोरी करने लगी। उसी वक्त आसपास के दुकानदार व राहगीरों ने बुर्कानशीं को ऐसा करते देख रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी महिला की जमकर लानत-मलानत करते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर थाने से एक दरोगा सिपाही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने बुर्कानशीं की करतूत से उन्हें अवगत कराते हुए आरोपी महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। दरोगा उक्त महिला से पूछताछ कर ही रहा था कि आरोपी महिला भीड़ का फायदा उठाते हुए वहां से रफूचक्कर हो गई। दरोगा ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह बच निकलने में कामयाब रही। मामले में किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहंी दी गई है।
विज्ञापन


आरोपी महिला के साथ की गई बदसलूकी
मुजफ्फरनगर। शहर के झांसी रानी चौक पर पर्स चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई महिला के साथ कुछ लोगों ने जमकर बदसलूकी की गई। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने आरोपी महिला के साथ उसके बाल पकड़कर खींचतान की, वहीं मौके पर पहुंचे दरोगा व सिपाही भी उसे गले से पकड़कर खींचते नजर आए। आरोप है कि मीडियाकर्मी के साथ भी उक्त दरोगा द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। हालांकि बाद में आरोपी महिला के भाग निकलने के बाद भीड़ के बीच खुद को घिरा देख दरोगा भी वहां से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed