{"_id":"5b3fba2b4f1c1b91288b5042","slug":"51530903083-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को नशीला पेय पिलाकर लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को नशीला पेय पिलाकर लूटी अस्मत
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर कई साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र दिया। बताया कि पति की गैर मौजूदगी में एक दिन एक युवक इंवर्टर ठीक करने के लिए उनके घर आया था। विवाहिता ने जब युवक को शीतल पेय लाकर दिया तो उसने धोखे से उसके पेय में नशीला पदार्थ मिला दिया। महिला के अचेत होने पर आरोपी ने दुष्कर्म करते हुए अश्लील क्लिप बनाने के साथ ही फोटो भी खींच लिए। इसके बाद आरोपी लगातार महिला को उक्त क्लिप व फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए यौन शोषण करता रहा। साथ ही उससे नकदी-जेवरात की भी मांग करने लगा। इसी दौरान महिला के पति को जब इसकी भनक लगी तो उसने विवाहिता को घर से निकालकर उसे तलाक दे दिया। पीड़िता के अनुसार, पति से तलाक होने के बाद आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल करते हुए जबरन अपने साथ रखने लगा। नाजायज संबंधों के चलते जब महिला गर्भवती हो गई तो उसे बुखार की दवा बताकर गर्भपात कराने की दवा धोखे से खिला दी।
आरोप है कि गर्भपात कराने का विरोध किए जाने पर आरोपी ने महिला को मारपीट करते हुए अपने घर से निकाल दिया। पीड़िता के अनुसार, उसने आरोपी युवक के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें आपस में समझौता करने की बात कहकर थाने से चलता कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।