फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपहरण के मामले को पुलिस मान रही संदिग्ध।

अपहरण के मामले को पुलिस मान रही संदिग्ध।

Sat, 30 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के मामले को पुलिस मान रही संदिग्ध।
पुरकाजी। तीन दिन पूर्व अपने घर से वकील के पास गए युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले को पुलिस संदिग्ध मानकर रही है। पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हेड़ा निवासी अंकित कुमार 27 जून को सुबह करीब दस बजे बाइक से मुजफ्फरनगर वकील के पास गया था। दोपहर करीब एक बजे वकील द्वारा वहां नहीं पहुंचने की जानकारी उसके परिजनों को दी। उसको तलाश करने पर बाइक और अन्य सामान गंगनहर पटरी पर पड़ा मिला था। कोई सुराग नहीं लगने पर उसके चाचा ने दो लोगों को नामजद करते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहना है कि अपहृत के भाई अंशुल की शादी 19 फरवरी को उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के ग्राम करोंदी निवासी सोनम के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है, जिसका मामला रुड़की महिला हैल्प लाईन में चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों की 28 जून को गवाही होनी थी इसके अलावा जिन लोगों को मुकदमे में नामजद किया गया है वह अपहृत के भाई के ससुराल पक्ष के लोग हैं। जिस कारण अपहरण का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है मामला फर्जी निकलने पर वादी पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्ची शराब बनाने की दो भटटी पकड़ी
पुरकाजी। शेरपुर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने शुक्रवार को मय पुलिस फोर्स के ग्राम खेड़की के जंगम में छापा मारा। इस दौरान कच्ची शराब बनाने की दो भट्ठियों को पकड़कर शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर करीब 75 लीटर कच्ची शराब कब्जे में लेकर सैकड़ों लीटर लाहन नष्ट कर दिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए अंकित कुमार व नीटू निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना खानपुर उत्तराखंड और नैन सिंह व सोनू ग्राम खेडकी थाना पुरकाजी का चालान कर कोर्ट भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed