फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दीपक हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, जेल भेजी

दीपक हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, जेल भेजी

Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दीपक हत्याकांड में महिला गिरफ्तार, जेल भेजी
दीपक हत्याकांड में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव वहलना में चाची-भतीजे को आपत्तिजनक हालत में देखने के चलते की गई दीपक की हत्या में शामिल महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले महिला के भतीजे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी दीपक (13) पुत्र सोहन की आठ जून की सुबह खेतों में गर्दन कटी लाश मिली थी। लाश की स्थिति को देख शुरूआत में उसके जंगली जानवर का शिकार होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गर्दन धारदार हथियार से काटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ था। पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच करते हुए वहलना के ही गौरव पुत्र मुंशीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार गौरव का रिश्तेदार महिला से अनैतिक संबंध थे। घटना के दिन गौरव और महिला खेतों में आपत्तिजनक स्थिति में थे, जिन्हें अचानक खेतों पर पहुंचे दीपक ने देख लिया था। इसके बाद अनैतिक संबंधों का भेद खुलने के डर से गौरव ने दीपक की गर्दन फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया था। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दीपक हत्याकांड में शामिल रही हत्यारोपी गौरव की चाची विमलेश पत्नी महेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में 16 जून से भर्ती वृद्ध की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 6 जून को खतौली सीएचसी से उक्त वृद्ध को रैफर किए जाने के बाद यहां भर्ती कराया गया था, जिसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध के शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी घर छोड़कर भागी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क निवासी किशोरी बृहस्पतिवार की सुबह मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर छोड़कर निकल गई। परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने किशोरी को तलाश के दौरान लावारिस हालत में घूमते हुए पकड़ लिया, जिससे पूछताछ के बाद उसके परिजनों को किशोरी के मिलने की सूचना दे दी गई। बाद में किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed