{"_id":"5b27fa2d4f1c1b5d748b581f","slug":"51529346605-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग पर मुकदमें का विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग पर मुकदमें का विरोध
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर पर दर्ज मुकदमा वापस हो
मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी कस्बे के नाबालिग बच्चे पर मुस्लिम समाज को लेकर व्हाट्सएप पर संदेश भेजने के मामले में 11 जून को मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में सैकड़ों ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर बालक को निर्दोष बताया। एसएसपी को बताया कि बच्चे के पास कहीं से वीडियो आई, जो उसने आगे भेज दी। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।
मुसलिम समाज को लेकर 11 जून को एक वीडियो वायरल को लेकर बखेड़ा हो गया था। मुस्लिम समाज के विरोध को देखते हुए प्रकरण में पुलिस ने भोकरहेड़ी के 16 वर्षीय किशोर हर्ष सहरावत पर मुकदमा दर्ज कर दिया। इस मामले को लेकर हर्ष के परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एसएसपी से मिले। बताया कि बच्चा नाबालिग है और वीडियो उसके पास कहीं से आई थी जो उसने आगे भेज दी। वीडियो बनाने वाले और शुरुआत करने वाले पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। एसएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले में न्याय होगा। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। परिवार के सदस्यों के साथ भाकियू के नवीन चौधरी, सोमपाल सिंह, सचिन सहरावत, बोबी सहरावत, इकबाल, चंद्रपाल सिंह आदि रहे।