फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उत्पीड़न के तंग आकर की थी मोहित ने आत्महत्या

उत्पीड़न के तंग आकर की थी मोहित ने आत्महत्या

Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न के तंग आकर की थी मोहित ने आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। गत वर्ष नई मंडी निवासी मोहित अग्रवाल ने ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर ट्रेन से कट कर आत्महत्या की थी। मोहित के पिता ने सोमवार को उसकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी निवासी विनय कुमार अग्रवाल ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि बड़े बेटे मोहित की शादी दो मई 2013 को अदिति के साथ हुई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी व ससुरालियों ने मोहित का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उनके घर में आए दिन झगड़े रहते थे, जिसके चलते उसने उनके बीच सुलह कराकर मोहित को अलग किराए का मकान लेकर दे दिया था। तब भी ससुराल वाले मोहित का उत्पीड़न करते रहे। परेशान होकर मोहित ने गत वर्ष छह जून को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मोहित की मौत के बाद अदिति बेटे को लेकर चली गई थी। आरोप है कि अदिति और उसके मायके वालों ने विनय अग्रवाल पर दबाव बनाकर 17 लाख रुपये अदिति के खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। विनय का आरोप है कि अब उसे पता चला कि आत्महत्या करने से पहले मोहित ने एक सुसाइड़ नोट छोड़ा था, जिसमें अपनी पत्नी व ससुरालियों के द्वारा उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed