{"_id":"5a95a7c84f1c1b4f588bb2c1","slug":"51519757256-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल गए युवक पर हमला
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल गए युवक पर हमला
मुजफ्फरनगर। बेटे की मौत होने पर ससुराल गए युवक पर ससुराल वालों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली पर न्याजूपुरा के असलम ने तहरीर दी। बताया कि छह वर्ष पूर्व उसका निकाह सुजडू की युवती से हुआ था। दो वर्ष बाद एक बच्चा हुआ था। आरोप है कि आठ माह से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। आरोप है कि सोमवार को उसे पता चला कि उसके पुत्र की मौत हो गई है। वह ससुराल गया और ससुराल वालों से पुत्र की मौत का कारण पूछा, तो उन्होंने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
व्यापारी के दो हमलावर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गांधी कालोनी में कपड़ा व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गांधी कालोनी निवासी राजेश कुमार ने मोहल्ले के ही अमित व मोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों ने सोमवार शाम को उसके पुत्र शुभम पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चोरी के दो आरोपी दबोचे
मुजफ्फरनगर। नईमंडी के देवपुरम निवासी मित्रपाल के पुत्र की 15 दिन पूर्व श्रीराम स्वीट्स के पास से साइकिल चोरी हो गई थी। साईकिल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। साइकिल चोरी करने वाले मंगलवार को भोपा रोड पर जा रहे थे, जिन्हें उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी सोनू और सोहनपाल निवासी हैबतपुर से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कई प्रदेशों की पुलिस ने दी दबिश
मुजफ्फरनगर। कई प्रदेशों के पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी, मगर कोई भी आरोपी हाथ नहीं लग सका। उत्तराखंड के हरिद्वार कोतवाली के उप निरीक्षक तेजेंद्र ने टीम के साथ शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला में आरोपी सलीम की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, परन्तु आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। हरियाणा के हिसार जनपद के उकलाना थाने के एएसआई महेन्द्र सिंह ने टीम के साथ मोहल्ला खालापार में रिजवान की तलाश में दबिश दी। रिजवान उनके थाना क्षेत्र के लूट, चोरी व जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा है। बागपत की समन सेल से कांस्टेबल नेत्रपाल ने खालापार में जानलेवा हमले के वांछित की तलाश में दबिश दी। दिल्ली के साईबर सेल के उप निरीक्षक रोहित ने धोखाधड़ी के मामले में शहर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की है।
रोडवेज कर्मचारियों को होली का तोहफा
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने रोडवेज कर्मचारियों को होली का तोहफा देते हुए पांच हजार रुपये अग्रिम भुगतान जारी किया है। परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक एसएल यादव ने इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों केे पत्र भेजा है। जिसमें रोडवेज के नियमित पूर्णकालिक कार्मिकों को होली पर्व पर पांच हजार रुपये अग्रिम भुगतान देने के आदेश दिए है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि आदेश के तहत कर्मचारियों को यह भुगतान जारी किया जा रहा है।