{"_id":"5a9061854f1c1ba5268bbdfc","slug":"51519411589-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से तेल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। मोहल्ला हुसैनपुरा में आबादी के बीच रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया गया। चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान पास में ही राजपाल सैनी के खेत में डाल दिया। विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार ने तहरीर थाने में दी है। उधर, दक्षिणी सिविल लाइन ओरियंटल बैंक के पीछे एलटी लाइन का तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
पत्ती में आग लगने से बिटौड़े जले
रतनपुरी। गांव मंडावली बांगर निवासी श्यामलाल पुत्र तिलकराम कश्यप मावा निकालने का काम करता है। इसके लिए उसने अपने घर के पास पत्ती का ढेर लगा रखा था। शुक्रवार शाम को अचानक पत्ती के ढेर में आग लग गई। आग से आसपास के दो बिटौड़ों में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। लेकिन उससे पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी।