{"_id":"5a8db8074f1c1b28428b693f","slug":"51519237127-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डेढ़ कुंतल गोमांस पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने डेढ़ कुंतल गोमांस पकड़ा
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने डेढ़ क्विंटल मांस पकड़ा
खतौली/रतनपुरी। रतनपुरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव नंगला में खेत में छापा मारकर गोकशी पकड़ी। पुलिस ने मौके से लगभग डेढ़ क्विंटल मांस, गाय की खाल, खुर एवं उपकरण बरामद किए। इस दौरान मौके से चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध गोकशी का मुकदमा पंजीकृत किया है। रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया कि कल्याणपुर चौकी इंचार्ज शिवकुमार ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव नंगला निवासी डा. नन्हे के खेत में छापा मारा। मौके से चारों आरोपी फरार हो गए, जिनमें से दो की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक कल्याणपुर डॉक्टर सुधीर कुमार को बुलाया, जिन्होंने बरामद मांस को प्रथम दृष्टया गोमांस होने की पुष्टि की। पुलिस ने गुलजार पुत्र सीनू एवं रिहान पुत्र बाबू खान एवं दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध गौकशी का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।