{"_id":"5a4a8bb64f1c1bcf6d8b75ba","slug":"51514834870-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्रा समेत कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में छात्रा समेत कई घायल
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में छात्रा समेत कई घायल
मुजफ्फरनगर। विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छात्रा समेत कई राहगीर घायल हो गए। बाइक की टक्कर मारने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। लोगों ने एक हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर कोतवाली के रामपुरी निवासी छात्रा पारुल पुत्र राजेंद्र भोपा रोड पर एसडी कॉलेज मेें पढ़ती है। सोमवार को कॉलेज के बाहर की किसी वाहन ने टक्कर मार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मल्हूपुरा निवासी शमीम पुत्र नफीस देर रात चंद्रा टाकिज के पास से दुकान से घर लौट रहा था। बाइक सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मार कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। लोग जमा हो गए तथा एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने आकर आरोपी हमलावर मोहित निवासी होली चौक को हिरासत में ले लिया। उधर हाईवे पर हुए हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए रामनगर शाहदरा निवासी राजकुमार अपने दोस्तों अमित, राजवीर और सुरेश के साथ कार में सवार होकर मसूरी जा रहा था। हाइवे पर एक वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
ऋण के नाम पर ठगी
मुजफ्फरनगर। जसोई निवासी आजम पुत्र शकील ने पुलिस को बताया कि महात्मा कालोनी निवासी एक महिला को आठ माह पूर्व उसने ऋण दिलाने के लिए 60 हजार रुपये दिये थे। लेकिन महिला ने न तो लोन कराया और न ही उसके रुपये वापस दिए। अब महिला रुपये वापस मांगने पर उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विजिलेंस के छापे, बिजली चोरी पकड़ी
मुजफ्फरनगर। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने सुजडू में छापामारी करते हुए पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। विजिलेंस के निरीक्षक आरके धारीवाल ने टीम के साथ सुजडू में छापामारी की। टीम ने छापे के दौरान सरफराज, जाहिद, जमीर अहमद, मेहंदी हसन और साबिर के घर पर बिजली चोरी पकड़ी। शहर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
नकदी का बैग उड़ाया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी अशोक वर्मा पुत्र बाबूराम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह चंद्रा टॉकिज पर किसी कार्य के लिए रुका था। इसी समय अज्ञात लोगों ने उसकी कार में रखा बैग चोरी कर लिया, जिसमें पांच हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड समेत अन्य कीमती कागजात रखे हुए थे।