{"_id":"5a429d304f1c1bc5668b75cd","slug":"51514315056-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर के मामले में दो सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर के मामले में दो सिपाही सस्पेंड
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल मर्डर में दो सिपाही सस्पेंड
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। लुहारी खुर्द के डबल मर्डर के मामले में एसएसपी अनंत देव ने दो बीट सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। दोनों दधेड़ू चौकी पर तैनात थे। दोनों को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों की ड्यूटी लुहारी खुर्द में थी।
एसएसपी ने दधेड़ पुलिस चौकी पर तैनात दो कांस्टेबल तेजवीर और जितेंद्र को निलंबित किया है। दोनों बीट सिपाहियों का हल्का क्षेत्र लुहारी खुर्द है। यहीं पर दलित छात्रा और उसके मासूम भांजे नवदीप की हत्या हुई थी। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसी गांव के तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच और पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों आरोपियों ने डबल मर्डर करने से पहले गांव के अंबेडकर भवन के पास एक ग्रामीण के यहां से शराब खरीदी थी, यह ग्रामीण अवैध रूप से शराब बेचता है। यहां से शराब पीने के बाद आरोपियों ने डबल मर्डर की सनखनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। बीट सिपाहियों के हल्के में अवैध शराब की बिक्री हो रही थी, जिसको वे पकड़ नहीं सके। इसी लापरवाही में एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने बताया कि सिपाही तेजवीर और जितेंद्र को एसएसपी ने निलंबित किया है।