फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डकैती का खुलासा, लुटा माल बरामद

डकैती का खुलासा, लुटा माल बरामद

Thu, 09 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
डकैती का खुलासा,  लुटा माल बरामद
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

पुलिस ने जेल में बंद पांच बदमाशों को बुधवार को रिमांड पर लेकर करीब डेढ़ माह पूर्व कस्बे में हुई डकैती का खुलासा कर दिया। बदमाशों की निशानदेही पर लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं।
15 सितंबर की रात बदमाशों ने धावा बोलकर इकरार फरीदी के परिजनों को बंधक बनाकर लाखों के नगदी-जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने जेल में बंद बदमाश तस्सवुर निवासी तितरवाड़ा कैराना, राहुल निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा, नवेद, आबाद निवासी मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर और बिलाल निवासी कलंदर कॉलोनी शामली को बुधवार को रिमांड पर लिया। उनकी निशानदेही पर पुरकाजी बाईपास ग्राम लखनौती के जंगल से लूटे गए जेवरात पाजेब और कुछ अन्य जेवरात बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गैंग लीडर फुरकान के साथ मिलकर डकैती को अंजाम दिया था। गैंग लीडर फुरकान बुढ़ाना में 21 अक्टूबर को पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। लूट में दस बदमाश शामिल थे, जिनमें से रोहित, आशु और अकरम अभी फरार हैं, जबकि एक बदमाश दानिश जेल में बंद है।
विज्ञापन


सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने 11 अक्टूबर को पुरकाजी बाईपास पर हुए हादसे में घायल के भाई विकास निवासी बामनौली झज्जर हरियाणा की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से जनजीवन हुआ प्रभावित
पुरकाजी। घने कोहरे के कारण बुधवार को जनजीवन प्रभावित रहा। इसके चलते हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। छात्र-छात्राएं ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए। पूरे दिन मौसम में ठंडक रहने के कारण बाजारों में ग्राहकों के कम आने से बाजार सूने नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed