फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गला दबा कर पत्नी की हत्या का प्रयास

गला दबा कर पत्नी की हत्या का प्रयास

Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
गला दबा कर पत्नी की हत्या का प्रयास
पत्नी की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक शराबी ने अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया। आरोपी ने उसे पीट कर अधमरा कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने थाने पहुंच कर पत्नी के लापता होने की झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाहिता को बंधनमुक्त कर अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में लिया।

चरथावल के गांव बिरालसी का मूल निवासी सुनील यहां जनकपुरी मोहल्ले में बच्चों समेत रह रहा है। आरोप है कि वह शराब पीकर पत्नी संतोष के साथ मारपीट करता है। मंगलवार को उसने अपनी पत्नी की खूब पिटाई की तथा गला दबाकर कर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस दौरान उसकी पत्नी अचेत हो गई। इसके बाद उसने पत्नी को कमरे में बंद किया और बाहर से ताला लगा कर सिविल लाइन थाने पर जा पहुंचा। उसने पुलिस को पत्नी लापता होने की झूठी सूचना दी। पुलिस ने ताला खुलवा कर विवाहिता को बंधन मुक्त कराया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed