फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा की बरामदगी को लेकर थाने पर प्रदर्शन

छात्रा की बरामदगी को लेकर थाने पर प्रदर्शन

Fri, 05 Apr 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की बरामदगी को लेकर थाने पर प्रदर्शन
छात्रा की बरामदगी के लिए थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मोरना। छात्रा के अपहरण का आरोप पीड़िता मां ने गांव के ही व्यक्तियों पर लगाया है। युवती की शीघ्र बरामदगी को लेकर थाना ककरौली पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है।
ककरौली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 31 मार्च को उसकी पुत्री पास ही के गांव टंढेड़ा में ट्यूशन पढऩे गई थी, जो घर नहीं लौटी। परिजनों को चिंता हुई तभी गांव के व्यक्तियों ने बताया कि उसकी पुत्री को गांव के ही आरोपियों ने मुजफ्फरनगर अपनी गाड़ी में अपहरण कर ले जा रहे थे। छात्रा की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने थाना ककरौली पर प्रदर्शन कर शीघ्र छात्रा की बरामदगी की मांग की। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन इलाहाबाद में मिल रही है।
विज्ञापन


दो पक्षों में संघर्ष में छह लोग घायल
मोरना। मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को मोरना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव निजामपुर में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें धारदार हथियारों के चलने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त की। घायल अरविंद, अर्जुन, धर्मेंद्र आदि को मोरना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed