फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गैंगरेप किए जाने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

गैंगरेप किए जाने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Apr 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप किए जाने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
सामूहिक दुष्कर्म में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मकबरा गांव निवासी बाबू, सुरेश, और कंवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक वह खेतों पर काम कर रही थी, इस दौरान वहां पहुंचे उक्त तीनों लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि घटना पुरानी है, उच्चाधिकारियों के आदेश पर तीनों लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, पुलिस ने मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी फैयाज को सट्टा पर्ची व 260 की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में 12 पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। मीना बाजार में बाइक की साइड लगने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद समेत 12 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
दो दिन पूर्व मीना बाजार में बाइक की साइड लगने को लेकर रेलवे रोड निवासी कपड़ा व्यापारी शाहिद व उसके भाई आतिफ की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला निपट गया। लेकिन कुछ देर बाद कई युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और दोनों भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित मो. शाहिद की तहरीर पर मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी शादाब, शाहिन, शेरा, सलमान, तसव्वुर, मेेहराज समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed