{"_id":"5c86abc7bdec22140012c6e0","slug":"41552329671-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर में तीन बच्चों की मौत जहर से होने की चर्चाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकंदरपुर में तीन बच्चों की मौत जहर से होने की चर्चाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर में तीन बच्चों की मौत का राज गहराया
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव सिकंदरपुर में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ऐसी चर्चा है कि बच्चों को जहर दिया गया है। पुलिस ने सूचना के बाद शक के आधार पर शवों का विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक ही परिवार के तीन बच्चों की करीब एक सप्ताह पूर्व अचानक हालत बिगड़ गई थी। तीनों बच्चों को परिजनों ने मुजफ्फरनगर के एक हास्पिटल में दिखाया, जहां से उन्हें नाजुक हालत में पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया था। छह मार्च से नौ मार्च के बीच दिल्ली के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक-एक कर तीनों बच्चों की मौत हो गई थी। परिजनों ने मौत का कारण रहस्यमय बीमारी बताया था। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में चर्चाएं व्याप्त हैं कि उन्हें गृहक्लेश के चलते किसी नजदीकी संबंधी द्वारा जहर दिया गया था। बदनामी के डर से शुरूआत में ही बच्चों को अच्छे डॉक्टर को नहीं दिखाकर झोलाछाप से उपचार कराया गया, जिसका खामियाजा तीनों बच्चों को जान देकर भुगतना पड़ा। हालांकि, इस संबंध में अब भी परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उधर, बच्चों को जहर दिए जाने की चर्चाओं के बीच थाना पुलिस ने शक के आधार पर तीनों मृतकों का विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। सीकरी चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में किसी भी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। बच्चों के विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।