फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हॉस्पिटल से महिला मरीज की अंगूठी चोरी

हॉस्पिटल से महिला मरीज की अंगूठी चोरी

Sat, 12 Jan 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
हॉस्पिटल से महिला मरीज की अंगूठी चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती महिला मरीज की उंगलियों से सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई। महिला के बेटे ने हॉस्पिटल स्टाफ पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला खालापार निवासी इरशाद खान उर्फ बबलू ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने मां मनव्वरजहां पत्नी शमशाद को रविवार को हालत बिगड़ने पर भोपा रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी मां कोमा में चली गईं, जिस पर उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया। इसी दौरान परिजन कागजात तैयार कराने बाहर आए थे। आरोप है कि इसी बीच उनकी मां की सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई। उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ से अंगूठी चोरी होने की शिकायत की तो उन्होंने पहले मां की जान बचाने के लिए उन्हें मेरठ ले जाने के लिए कहा। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और बीमार मां को लेकर मेरठ चले गए। बुधवार को मेरठ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पीड़ित शनिवार को नई मंडी थाने पहुंचे और हॉस्पिटल स्टाफ पर मां की अंगूठी चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed