फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र अचानक लापता, अनहोनी की आशंका

छात्र अचानक लापता, अनहोनी की आशंका

Fri, 11 Jan 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
छात्र अचानक लापता, अनहोनी की आशंका
संदिग्ध हालात में छात्र लापता
विज्ञापन

खतौली। स्कूल से बाजार गया छात्र अचानक लापता हो गया। छात्र का तीन दिन से पता नहीं चल सका है। परिजनों ने छात्र को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने छात्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों ने थाने में छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी सुभाष शर्मा का पुत्र विकास शर्मा कक्षा 11 में नगर के एक स्कूल में पढ़ता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छह जनवरी को विकाश शर्मा स्कूल में अध्यापकों से यह कहकर बाजार में आया था कि वह अपने पिता के लिए दवाई लेने जा रहा है। उसके पिता सकौती में मिलेेंगे, उनको दवाई देकर वापस स्कूल आ जाऊंगा। परिजनों ने बताया कि वह न तो स्कूल में वापस गया और न ही घर पर पहुंचा। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस से विकास शर्मा के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर छात्र की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed