फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पोस्टर लगाने को लेकर भिड़े थिएटर कर्मचारी

पोस्टर लगाने को लेकर भिड़े थिएटर कर्मचारी

Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर लगाने को लेकर भिड़े थिएटर कर्मचारी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नावल्टी चौक पर बृहस्पतिवार देर रात फिल्मी पोस्टर लगाने को लेकर माया व चंद्रा टॉकिज के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। दोनों कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिन्हें देर रात साथियों ने ही समझाबुझाकर अलग कर दिया, लेकिन शुक्रवार सुबह एक बार फिर दोनों कर्मचारी भिड़ गए। एक बार फिर से मारपीट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों दक्षिणी खालापार निवासी रवि और खालापार निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


मकान मालिक और किराएदार में मारपीट
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला लद्दावाला निवासी आरिफ के मकान में करीब दस माह से शाहरुख का परिवार किराए पर रहता है। दोनों पक्षों के बीच किराएदारी का 11 महीने का एग्रीमेंट है, जिसमें अभी एक माह शेष है। शुक्रवार सुबह मोहल्ले में ही एक दुुकान पर खड़े आसिफ की अगले महीने मकान खाली करने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट के साथ ही दोनों पक्षों में डंडे भी चले, जिसमें आसिफ व शाहरुख दोनों के सिर फूट गए, जिससे वे लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया था। देर शाम तक किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आने के चलते फिलहाल उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed